सेवा सहकारी समिति बटरेल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया ध्वजारोहण

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति बटरेल में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति प्रांगण में सोसायटी अध्यक्ष एवं जामगांव-आर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू, प्रबंधक खोमेश कुमार वर्मा, चुम्मन लड़वन, वोमेद्र साहू, किरण यादव, युवराज साहू, ईश्वर यादव, असरु राम साहू, देवेंद्र साहू, भुवन साहू, रामकुमार धनकर, प्रदीप यादव, अग्रेश्वर साहू, टेमन छपह, रविन्द्र साहू एवं एवेंद्र शांडिल्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *