पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर दुर्ग में सांसद विजय बघेल ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प, कहा-स्वच्छता ही राष्ट्र की शक्ति…

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर दुर्ग में सांसद विजय बघेल ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प, कहा-स्वच्छता ही राष्ट्र की शक्ति…

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड, दुर्ग में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को और गति देना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर के विधायक ललित चंद्राकर, नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका वाघमर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक शिवेन्द्र परिहार, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा—”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे किए हैं और उन्होंने राष्ट्र को सेवा, त्याग और स्वच्छता का संदेश दिया है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। स्वच्छता केवल सफाई का अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की शक्ति और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि अपने गांव, मोहल्ले और शहर को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखेंगे।

सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू उठाकर बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई की और यह संदेश दिया कि “स्वच्छता से ही स्वस्थता है, और स्वस्थ जीवन ही सशक्त भारत की नींव है।” इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *