पीएम मोदी जी के जन्मदिवस पर अमलेश्वर मंडल में चलाया गया स्वच्छता अभियान,भाजपा नेता लोकमणि बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र ने असंभव को संभव होते देखा है

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अमलेश्वर मंडल द्वारा ग्राम लोहरसी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास की खाली जगह में फैले कांदी-कचरे, झाड़ियों की सफाई की। साथ ही दशहरा मैदान में बिखरे डिस्पोजल, गुटखे के पाउच और अन्य कचरों को इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला गया।

कार्यक्रम के मंडल प्रभारी लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए देश में स्वच्छता की क्रांति लाकर हर नागरिक के मन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की। उन्होंने कहा – “अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण मां भारती के लिए समर्पित करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व ने देशवासियों के मन में विश्वास का सृजन किया है। बीते 11 वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, वे केवल आँकड़े नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों की पूर्ति का साकार प्रमाण हैं। आपके नेतृत्व में राष्ट्र ने असंभव को संभव होते देखा है।”

पीएम मोदी ने भारत का मस्तक ऊंचा किया-कमलेश

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को केवल नीतियों और कागज़ों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सीधे जनता तक पहुँचाया। उन्होंने कहा – “गाँव की पगडंडियों से लेकर वैश्विक मंचों तक, आज भारत का नाम गर्व और उत्साह के साथ लिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती दुर्गेश्वरी वर्मा, मंडल महामंत्री द्वय कैलाश यादव और धर्मेंद्र कौशिक, सरपंच राकेश साहू, रूपेंद्र राजू साहू, फ़ेरहाराम धीवर, अरविंद पाल, श्यामसुंदर वर्मा, कुमार साहु, शिवकुमार साहु, सोनू दुर्गेश साहू, हरि साहु, गणेशराम चंद्राकर, महेश कुमार चंद्राकर, अखिल चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *