श्रावण मास में शिवभक्ति की बयार : अरमरीखुर्द से महादेवघाट व ठाकुराईनटोला तक बोल बम कांवड़ यात्रा रवाना – जिपं सभापति कल्पना नारद साहू रहीं शामिल

जामगांव आर। श्रावण मास के पावन अवसर पर दक्षिण पाटन के अंतिम छोर पर बसे अरमरीखुर्द गांव से बोल बम समिति द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जलाभिषेक के लिए यह कांवड़ यात्रा सोमेश्वर महादेव सिमगा, लखना, महादेवघाट होते हुए ठाकुराईनटोला टोलाघाट तक रवाना हुई। शिवभक्तों का यह जत्था “बोल बम” के जयघोष के साथ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से निकला। इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत की सभापति कल्पना नारद साहू ने शिवभक्तों को रवाना कर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। मंच पर उनके साथ अजय कुमार साहू (जनपद सदस्य पाटन), गौतमचंद चौरडिया, देवकी साहू (सरपंच), रेवाराम साहू (गातापार), ऐमन आठे (सरपंच बटरेल), एस आर साहू, वी आर साहू, प्रेमलाल साहू, देवेंद्र साहू, कपूर साहू, उमाशंकर साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कांवड़ियों ने बताया कि यह यात्रा न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, पर्यावरण जागरूकता और लोक संस्कृति का जीवंत स्वरूप भी है। यात्रा के दौरान सभी शिवभक्त अनुशासित ढंग से जल लेकर रवाना हुए और रास्ते में धार्मिक गीतों, भजनों व जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर गजेंद्र प्रसाद साहू, संतोष साहू, बेदराम साहू, विश्राम, नीलम साहू, रेखा साहू (पंच), धनेवरी, ताकेश्वरी पंच, योगराज साहू, पुनेश्वर, दूजराज, टीकाराम, भोलेराम, ज्वालाप्रसाद, संकेत सेन, रामचंद्र, संतुराम, ज्ञानी, प्रेमलाल, ओमकार, संजू साहु, कमलेश यादव, अभिषेक सेन सहित कई श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *