भिलाई । शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई 2025 को भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे खारुन नदी, कुम्हारी से होगा और समापन शाम 6:30 बजे शिवनाथ नदी महमरा एनीकट, दुर्ग में किया जाएगा। कुल 33 किलोमीटर की इस यात्रा में हज़ारों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष के साथ भाग लेंगे। यात्रा मार्ग में साईं धाम कुम्हारी, रेल नगर चरौदा, सिरसागेट, राम मंदिर मिलाई, राजराजेश्वरी मंदिर, नगर निगम मिलाई, कोसानाला, मेहरू नगर, साईंस कॉलेज दुर्ग, बस स्टैंड दुर्ग जैसे प्रमुख पड़ाव शामिल हैं। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया। समिति के संरक्षक उपकार चन्द्राकर, चंद्रकांत देवांगन ,संयोजक विपिन चन्द्राकर, तेजस पाल,आशीष शुक्ला,संदीप सूर्यवंशी, सुरेश साहू, विकास अग्रवाल, आकाश ठाकुर, कुलदीप शर्मा, कृष्णा साहू, अंकित देवांगन, महेंद्र तिवारी, प्रमोद साहू, पवन साहू, सागर साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
यात्रा प्रमुख सुरेन्द्र साहू,आकाश अग्रवाल,विकास ठाकुर,सह प्रमुख वरुण यादव, कुलदीप शर्मा,कृष्णा साहू, अखिल वर्मा ने बताया कि यह यात्रा न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण चेतना का संदेश भी देती है। यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी दायित्वों का वितरण कर दिया गया है।
यात्रा के प्रमुख आकर्षण:
33 किमी पैदल यात्रा
हजारों शिवभक्तों की भागीदारी
हर पड़ाव पर स्वागत व भंडारे की व्यवस्था
बोल बम के जयकारों और झूमते शिवभक्तों का दृश्य