
पाटन। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर जामगांव आर में युवा चैनल न्यूज़ पोर्टल का पुनः शुभारंभ जामगांव आर के समरसता भवन के पास आयोजित एक भव्य समारोह के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल,छग योग आयोग के चेयरमेन रूपनारायण सिन्हा बतौर अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे ! उनके साथ अनेक क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ समाजसेवी एवं नागरिकगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मौके पर सांसद श्री विजय बघेल ने युवा चैनल न्यूज़ पोर्टल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा चैनल अपनी निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।
★ पत्रकारिता को नई दिशा देगा युवा चैनल-रूपनारायण सिन्हा
छग योग आयोग अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि युवा चैनल का नव संस्करण निश्चित रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में नयी दिशा प्रदान करेगा एवं समाज के ज्वलंत मुद्दों को ईमानदारी से उठाएगा ! पोर्टल के संस्थापक मनीष चन्द्राकर एवं पुरणेंद्र सिन्हा ने बताया कि युवा चैनल प्रौद्योगिकी के उपयोग से तेजी से बदलती दुनिया में नागरिकों को सशक्त बनाने का एक प्रयास है,हमारा पोर्टल हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा और उन्हें बिना किसी पूर्वाग्रह के सचेत जानकारी प्रदान करेगा और छत्तीसगढ़ में सीधी व साहसिक पत्रकारिता के लिए खड़ा होगा !
■ पाक्षिक अखबार से सामुदायिक रेडियो स्टेशन और अब Live न्यूज़ पोर्टल का सफर-
गौरतलब है वर्ष 2002 में साक्षरता अभियान के दौर में पाक्षिक अखबार से शुरू हुए युवा चैनल पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन सहयोगी रेडियो 91.2FM का प्रसारण और अब वेब न्यूज़पोर्टल और लाइव न्यूज़
के जरिये हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा ! इस न्यूज़ पोर्टल की कमान वरिष्ठ पत्रकार मनीष चन्द्राकर के हाथों में है जो कि इसके एडिटर-इन-चीफ हैं,वहीं पुरणेंद्र सिन्हा एवं सहयोगी रेडियो के महेंद्र सिन्हा सब एडिटर की भूमिका में हैं !