बरसते पानी में कांग्रेस का चक्काजाम : सेलुद चौक में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ भर में दोपहर 12 से 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मूसलाधार बारिश के बावजूद जोश और जज्बे के साथ दुर्ग-पाटन-धमतरी मार्ग पर बजरंग चौक के पास चक्काजाम कर दिया।

बारिश में भीगते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ‘ईडी के दुरुपयोग’ का आरोप लगाते हुए सड़क पर डटे रहे। नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि जब तक आवाज नहीं सुनी जाती, तब तक सड़कों पर संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा पहले ही इस आंदोलन को ‘सड़क की लड़ाई’ बताया गया था, जिसे पाटन व जामगांव आर के कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया। कार्यकर्ताओं का उत्साह बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ और वे लगातार “अदाणी भगाओ – लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन करते रहे।चक्काजाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद रहा।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, जयश्री वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, अजय सिंगोर, दिनेश साहू, आनंद बघेल, रूपेंद्र शुक्ला, युगल किशोर आडील, सालिक साहू, खिलेश मार्कंडेय, अजय राजपूत, राजेश ठाकुर, लोचन यादव, भेष आठे, पालेश्वर ठाकुर, तरुण बिजौर, आभाष दुबे, विष्णु चंद्राकर, प्रशांत शुक्ला, पवन पटेल, सुरेन्द्र गायकवाड़ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *