तीसरी कूडो नेशनल चैंपियनशिप में दुर्ग के खिलाड़ियों का जलवा : 10 स्वर्ण, 2 रजत, 7 कांस्य पदक जीतकर लौटे, महापौर ने किया सम्मान

दुर्ग, छत्तीसगढ़: पुणे स्थित सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल में संपन्न हुई तीसरी कूडो नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के बाद विजेता खिलाड़ियों ने मंगलवार को महापौर अलका बाघमार से भेंट की, जहां सभी प्रतिभागियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 28 खिलाड़ी दुर्ग से थे। कोच लीलिमा सोनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:
शानवी चतुर्वेदी, नव्या हियानिया, खिलेश्वरी साहू, विदुषी चंद्राकर, रुद्राक्ष हियानिया, अक्षत चंद्राकर, देवराज बघेल, रितेश साहू, हार्दिक राजपूत और विहान साहू।

रजत पदक विजेता:
अरना शर्मा और अव्यय शर्मा।

कांस्य पदक विजेता:
मनीष साहू, प्रेमेश्वर कौशिक, यशवीर भारद्वाज, हर्षित सिन्हा, मयंक तारम, योगेश बघेल और दिव्यांश पटेल।

महापौर अलका बाघमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “यह उपलब्धि न केवल दुर्ग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। युवा खिलाड़ियों की यह मेहनत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।” इस मौके पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *