जामगांव आर / पाटन विकासखंड के ग्राम खोला में शुक्रवार को लाखों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पकार कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक,जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,पदम् श्री डॉ आरएस बारले,जनपद सदस्य खेमलाल देशलहरा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,राजू लाल नेताम,मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू,भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू,पूर्व सरपंच रेवती साहू मंचासीन रहे !
इस दौरान ग्राम खोला में ठाकुर देव मंदिर निर्माण,शीतला मंदिर जीर्णोद्धार,भाटापारा में सीसी रोड सहित लगभग 68 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में पंचायत सरपंच पुष्पलता जांगड़े एवं समस्त पंचों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बघेल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक परिवर्तनकारी युग का साक्षी बन रहा है। उन्होंने महिलाओं की जागरूकता और समाज में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे हमारी संस्कृति और सुरक्षा का आधार बताया।
इस अवसर पर सरपंच पुष्पलता जांगड़े, उपसरपंच लक्ष्मण कोठारी, डागा वर्मा, दुर्गेश वर्मा, पप्पू चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, अंजोर दास मारकंडे, लतेल ठाकुर, टिकेश्वरी साहू, दंतेश्वरी कोसरे, लोकेश्वरी डाहरे, सोहद्रा नेताम, तारनी भारती, खेलन कोसरे, बलिराम यादव, पातीराम यादव, मन्नूलाल यादव, परमेश्वरी यादव, अय्यप्पा नायडू, डॉ. चुरामन सिंह साहू, भुवन दास जांगड़े, वैशाखू यादव, चोखराम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।