तेलीगुंडरा में साहू समाज के नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण 11 को, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

पाटन । परीक्षेत्रीय साहू संघ एवं स्थानीय साहू समाज तेलीगुंडरा के संयुक्त तत्वावधान में सांसद निधि एवं सामाजिक निधि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग के माननीय सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि में साहू समाज के वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें श्री नंदलाल साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग), श्री अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), श्री दिनेश साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन), श्री अश्वनी साहू (पूर्व तहसील अध्यक्ष), श्रीमती कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), गंगादिन साहू (जिला प्रतिनिधि, तहसील पाटन), खेमलाल साहू (महासचिव, तहसील साहू संघ पाटन), श्री दिनेश साहू (जनपद सदस्य, तेलीगुंडरा, पाटन), श्री धनराज साहू (संयोजक, न्याय प्रकोष्ठ पाटन), श्रीमती चंद्रिका साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, साहू संघ), श्री गरीबदास साहू (कोषाध्यक्ष, परीक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा), श्री रामनारायण साहू (सचिव, न्याय प्रकोष्ठ पाटन), श्री मूलचंद साहू (सदस्य, तहसील साहू संघ पाटन), श्री पूरन साहू (पूर्व संयोजक, न्याय प्रकोष्ठ तहसील पाटन), एवं स्थानीय सरपंच श्रीमती हुलेश्वरी साहू शामिल होंगे।

इसके साथ ही तेलीगुंडरा परीक्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं 22 इकाइयों के अध्यक्षों का भी कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। परीक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री डुलेश्वर साहू, सचिव श्री श्यामलाल साहू, स्थानीय अध्यक्ष श्री चित्रसेन साहू एवं सचिव श्री चंद्रशेखर साहू ने समस्त सामाजिक जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *