जामगांव आर । जामगांव आर के समीप ग्राम टेमरी नवागांव नर्सरी में रविवार को ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू रहीं। इस अवसर पर नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर, वरुणदेव नेताम सरपंच टेमरी, जेठूराम निषाद सरपंच प्रतिनिधि किकीरमेटा, युवराज साहू एवं तुशांत टंडन मंचासीन रहे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना एवं आपसी भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के तामेश्वर साहू, अजय बंजारे, संजू कुमार, सत्येंद्र डहरे, कुलदीप साहू, कमलेश साहू, तरुण बंजारे, रुपेश साहू, रामजी नेताम, कमलेश सोनवानी, लोकेश साहू, गीतेन्द्र साहू, विनोद साहू, ओमप्रकाश साहू, भीमसेन, योगेश साहू, नीलेश साहू, खिलेश गंजीर, गुलशन यादव, अभिषेक सेन, कयूम खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।