भारत की बेटियों का विश्व विजय! महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी वनडे वर्ल्ड चैंपियन

भारत की बेटियों का विश्व विजय! महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी वनडे वर्ल्ड चैंपियन

YC न्यूज़ डेस्क। भारत की बेटियों ने आज वो कर दिखाया जिसकी प्रतीक्षा पूरे देश को 47 वर्षों से थी। डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेले गए महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। टीम की शुरुआत शानदार रही — शेफाली वर्मा (87), दीप्ति शर्मा (58), स्मृति मंधाना (45) और ऋचा घोष (34) ने बेहतरीन पारियां खेलीं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार शतक (112 रन) जरूर लगाया, मगर दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) के आगे उनकी टीम टिक नहीं सकी।

यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बन गई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा,“यह जीत हर भारतीय बेटी की मेहनत और सपनों की जीत है। आज हमने सिर्फ कप नहीं, देश का गौरव भी जीता है। पूरा देश इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है — सोशल मीडिया पर #BharatKiBetiyaan और #WorldChampionIndia ट्रेंड कर रहे हैं।

भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *