ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत की सशक्त आवाज़ : दुर्ग सांसद विजय बघेल ने व्यापार सहयोग पर रखे विचार…

(लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल ब्राज़ील के ब्रासीलिया में हुआ शामिल)

YC न्यूज़ डेस्क । ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में छह सदस्यीय भारतीय संसदीय शिष्टमंडल ने इस तीन दिवसीय (3-5 जून) आयोजन में शामिल हो रहे है ।

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, राज्यसभा सांसद श्री सुरेन्द्र सिंह नागर, लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, श्री विवेक ठाकुर, तथा डॉ. बायरेड्डी शबरी के साथ उच्चस्तरीय अधिकारी शामिल रहे।

इस मंच के पहले दिन 3 जून के प्रथम सत्र में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए “वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को मजबूत करने” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने ब्रिक्स देशों के बीच परस्पर व्यापार सहयोग बढ़ाने, नई वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण, और पारस्परिक निवेश को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री बघेल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के इस दौर में ब्रिक्स देशों का आपसी सहयोग एक सशक्त विकल्प बन सकता है। उन्होंने डिजिटल व्यापार, हरित ऊर्जा और कृषि-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में साझा कार्ययोजना का सुझाव भी मंच पर रखा।

गौरतलब है कि ब्रिक्स संसदीय मंच में इस वर्ष 11 देशों के सांसदों और अधिकारियों ने भाग लिया है। यह मंच अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, व्यापार, और बहुपक्षीय साझेदारी की दिशा में सदस्य देशों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *