टाउनशिप क्षेत्र में एक रुपये की टोकन राशि पर लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण का मार्ग प्रशस्त, संस्थाओं ने सांसद विजय बघेल के प्रयासों को बताया ऐतिहासिक

टाउनशिप क्षेत्र में एक रुपये की टोकन राशि पर लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण का मार्ग प्रशस्त, संस्थाओं ने सांसद विजय बघेल के प्रयासों को बताया ऐतिहासिक

भिलाई। भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में लीज, सब-लीज, रिटेंशन एवं लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क से जुड़ी नई राहतकारी नीति लागू होने पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का अभिनंदन किया। सेक्टर-5 स्थित सांसद निवास कार्यालय में आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में हिन्दू मिलन मंदिर प्रगति नगर रिसाली, भारत सेवा आश्रम एवं काली बाड़ी समिति सेक्टर-6 के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण शुल्क में कई गुना वृद्धि होने से सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाएं आर्थिक दबाव का सामना कर रही थीं। नई नीति के तहत सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लिए मात्र एक रुपये की टोकन राशि पर लीज आवंटन एवं नवीनीकरण का प्रावधान किए जाने से संस्थाओं को बड़ी राहत मिली है और उनमें उत्साह का माहौल है।

हिन्दू मिलन मंदिर एवं भारत सेवा आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद विजय बघेल ने इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाते हुए दिल्ली में इस्पात मंत्रालय तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से पैरवी की। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को राहत देने की मांग को विभिन्न स्तरों पर मजबूती से रखा, जिसके परिणामस्वरूप नई नीति लागू हो सकी। नई नीति लागू होने पर काली बाड़ी समिति सेक्टर-6 के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सांसद का सम्मान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. दीप चटर्जी, विश्वजीत दास, सत्यजीत दास, तारणभट्ट चटर्जी, सुमित चटर्जी, सोना दास, बाबी दास, गोविंद दास, अरुण भट्टाचार्य, शमीर घोंसला, राखी राय एवं जयन्तो राय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं के हितों की रक्षा के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई नीति से संस्थाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनके सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *