“प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषी पर हो कड़ी कार्रवाई” —भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामगांव आर थाने में सौंपा आवेदन

“प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषी पर हो कड़ी कार्रवाई” —भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामगांव आर थाने में सौंपा आवेदन

जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में जामगांव आर थाना पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में बताया कि ग्राम बीजाभाठा निवासी मुकेश कुमार यादव पिता रोशन यादव द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जा रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास रखते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान निर्मल जैन, धनराज साहू,लोकमनी चंद्राकर,गायत्री यादव,पुनेन्द्र सिन्हा महामंत्री,नेतराम निषाद, सुरेश बंछोर, योगेश्वर साहू, पुरसोत्तम साहू, तीरथ पटेल, महेश साहू, रामसिंह बंसोड, अंगेश्वर साहू,भेनकुमार चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, कोमल साहू, गोवर्धन साहू, दिनेश नागरिया, प्रवीण वर्मा,दीपक साहू,हर्ष साहू,अभिषेक सेन, परमेश्वर चक्रधारी, जागेश्वर शुक्ला, छबिलाल साहू, सोनसाय साहू,उत्तरा साहू, नंदनी साहू, तारेश्वरी साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *