
भिलाई। भिलाई-3 स्थित सतनाम भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। शासन की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि का धनादेश प्रदान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल l ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के लिए संबल का कार्य कर रही है। इस योजना से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विधायक डोमन लाल कोर्सवाडा , महापौर निर्मल कोसरे , विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, सीता साहू, प्रेमलता चंद्राकर, महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या नीलम राय, सीमा जंघेल एवं भीमेश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।