असम प्रवास में सांसद विजय बघेल का सघन दौरा, चाबुआ–लाहोवाल–खोवांग–टिंगखोंग में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बघेल ने अपने असम प्रवास के दौरान चाबुआ, लाहोवाल, खोवांग और टिंगखोंग विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं विधानसभा स्तर की संगठन टोली के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति साझा की।
दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। बैठकों में उत्साह और ऊर्जा से भरा माहौल देखने को मिला। सांसद बघेल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और चुनावी जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि असम की धरती पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प सराहनीय है, जो आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता का आधार बनेगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इन बैठकों में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री बिमल बोरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष दुलाल बोरा, जिला प्रभारी/सह-प्रभारी तोपन कुमार गोगोई एवं लक्ष्मीनाथ तासा, विधानसभा प्रभारी रशिक दास, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनोवाल, विधानसभा संयोजक प्रद्युत दत्ता तथा विस्तारक प्रणय प्रतिम बरुआ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पंकज गोगोई, बिनोद कुर्मी, चंदन देवरी, पुलोक सोनोवाल, कुमुद दत्ता, रंतू सैकिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजन दत्ता, आईटी संयोजक विष्णु कुंज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *