भनसुली (आर) में कल होगा ग्रामीण स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जामगांव आर । ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ग्राम भनसुली (आर) में शनिवार 7 फरवरी 2026 को ग्रामीण स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ सायं 6.30 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा उपस्थित रहेंगे, अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सदस्य रामकुमार चंद्राकर करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, सरपंच जीधन ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन, नरेश केला, महामंत्री पूर्णेंद्र सिंह, प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर तथा कृषि विस्तार अधिकारी प्रवेश साहू शामिल होंगे।

आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण स्तर की टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी, वहीं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की उम्मीद है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *