जामगांव आर। जागृति शिक्षण समिति बटरेल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निवास में भेंटकर उनका अभिनंदन किया । इस दौरान उन्हें आगामी 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम बटरेल में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया,जिस पर मंत्री यादव ने अपनी सहमति दी । इस अवसर पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जागृति शिक्षा समिति डॉ दयाराम साहू,पूर्व सरपंच अभय ठाकुर,प्राचार्य टीके पिपरिय उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जागृति शिक्षण समिति बटरेल लंबे समय से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा संचालित जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनुदान प्राप्त शाला है जो ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।