गोल्डन बुक रिकॉर्ड के बाद अब और भव्य आयोजन की तैयारी ग्राम सिलघट में-108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 1100 माताओं का सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार और 108 आदर्श विवाह

YC न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के ग्राम सिलघट में आगामी 10 से 13 दिसम्बर 2025 तक एक ऐतिहासिक और अद्वितीय आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव में 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ, 1100 गर्भवती माताओं का सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार महोत्सव तथा 108 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्कार संपन्न होगा। आयोजन देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांति कुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजन की तैयारी हेतु शांति कुंज हरिद्वार से 130 परिजन दिव्य शक्ति कलश लेकर लौट आए हैं, जिसे वर्तमान में बदना शिव मंदिर, भिभौरी में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है। श्रद्धालु मंत्र-जप, संकीर्तन और मंत्र लेखन से आयोजन के लिए ऊर्जा संवर्धन कर रहे हैं।

12 दिसम्बर को गर्भोत्सव संस्कार के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व विधायक अवधेश चंदेल आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गायत्री परिवार का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिक परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने वाला अद्वितीय महोत्सव होगा। दुनिया में पहली बार 1100 गर्भवती माताओं का सामूहिक गर्भ संस्कार एक साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी 2022 को ग्राम सिलघट में हुए सामूहिक गर्भ संस्कार महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इस बार का आयोजन और भी व्यापक स्तर पर होने जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय बनेगा।

आयोजन का स्वरूप

10 दिसम्बर : भव्य कलश यात्रा एवं ग्राम भ्रमण

11 दिसम्बर : ध्यान, आसन, प्राणायाम, देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

12 दिसम्बर : 1100 गर्भवती माताओं का गर्भोत्सव संस्कार महोत्सव

13 दिसम्बर : 108 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्कार समारोह

परिजनों की भागीदारी

शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश को लाने हेतु हरिद्वार गए 130 परिजनों में डॉ. खोम राम साहू, बसंत वर्मा, तोरण नायक, सत्यभामा परगनिहा, प्रेम लाल वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, शशांक राव, खुमान सिंह साहू, छाया साहू, देवकी मढरिया, हेमलता बंछोर, चंद्रहास वर्मा, हर्षलता, यशवंत वर्मा, रूपेश्वरी वर्मा, हिमानी वर्मा, टिकेंद्र परगनिहा, देवेश टिकरिहा, अंजोरी निषाद, अदिती टिकरिहा, दुर्गा प्रसाद टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में परिजन सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *