पाटन । सर्व ब्राह्मण समाज पाटन द्वारा रविवार को भगवान श्री परशुराम जी का प्रकटोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ विप्र भवन, अटारी पाटन में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे, अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज पाटन के अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला ने की। आयोजन में सुरेन्द्र शर्मा (ब्राह्मण समाज अध्यक्ष), संगीता शर्मा, जागेश्वर शुक्ला,राकेश सिवन, खेमलाल साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात में विप्र समाज के परिजनों ने नगर में भव्य शोभयात्रा निकाली, शोभायात्रा के माध्यम से नगर में भ्रमण कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया। उपरांत मंचीय कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया एवं नवनिर्वाचित विप्रजनों को “विप्र गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की सामूहिक पूजा-अर्चना कर सर्वजन ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं और वे शौर्य एवं धर्म के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, मैं भी इसी भूमि का हूं और आप सबका आशीर्वाद मेरे साथ है। मुझे याद है जब मैं संसदीय सचिव था तब भी ब्राह्मण समाज भवन के निर्माण में मेरी भूमिका रही है। आपने डोम शेड की मांग की है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने समाज को सुख-दुख में साथ निभाने की प्रेरणा देते हुए समाज सेवा एवं देश सेवा को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर आदित्य पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, अनिकेत मिश्रा, शुभम शर्मा, कुणाल शर्मा, अविनाश शर्मा,राजा शर्मा, आशीष शर्मा, नितेश तिवारी, दीपक शर्मा,आलोक पाण्डेय,सनत शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।