पाटन। परीक्षेत्रीय साहू संघ एवं स्थानीय साहू समाज, तेलीगुंडरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद निधि एवं सामाजिक सहयोग से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भव्य लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद बघेल ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से अनुभव प्राप्त होता है, जो राजनीतिक जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होता है। उन्होंने साहू समाज के संगठनात्मक इतिहास की सराहना करते हुए समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग), अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), दिनेश साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन) सहित अनेक गणमान्यजन मंच पर उपस्थित थे।
जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने अपने उद्बोधन में साहू समाज की एकता और संगठन क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य समाज भी इससे प्रेरणा लेते हैं।
कार्यक्रम में परीक्षेत्रीय क्षेत्र के 22 इकाइयों के अध्यक्षों और समाज के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। मंच संचालन युमन साहू ने किया जबकि आभार प्रदर्शन गरीबदास साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डुलेश्वर साहू, श्यामलाल साहू, किशन हिरवानी, डॉ. सुरेश साहू, अमित हिरवानी, कमलेश्वरी साहू, चित्रसेन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।