सोशल मीडिया पोस्ट पर सांसद विजय बघेल पर टिप्पणी से गरमाया जामगांव आर, भाजपाइयों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई –

जामगांव आर। सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में सियासी माहौल गर्मा गया है। ग्राम फुंडा निवासी गौरव वर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल के संबंध में कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

इस मामले में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामगांव (आर) थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का प्रयास हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ हैं। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपत्तिजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री दय निर्मल जैन,पूर्णेन्द्र सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ,प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान चंद्राकर,अध्यक्ष महाविद्यालय   नरेश केला,जनपद सभापति  रवि सिन्हा  भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, गुमान साहू,मैंघनाथ सागरवंशी,अरुण चंद्राकर,जिनेश जैन,टेस राम साहू, मुकेश साहू,सीता राम साहू,श्रीकांत चंद्राकर,शेषनारायण साहू,अंगेश्वर साहू,धर्मेंद्र धर्मगुंडी,नारद साहू देवानंद देवांगन,भारत आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *