जामगांव आर। भारतीय सेना के जांबाज सपूत सूबेदार इंदल आठे के गृह ग्राम लौटने पर बटरेल सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। 24 वर्षों से अधिक समय तक मातृभूमि की सेवा करने के बाद 2 अप्रैल को जैसे ही वे अपने गांव पहुंचे, ग्रामीणों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर दर्जनों वाहनों के काफिले और देशभक्ति गीतों के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद काफिला जामगांव आर किसान चौक पहुंचा, जहां सूबेदार आठे ने माल्यार्पण कर श्रद्धा से नमन किया। यहां सरपंच रूपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में उनका सम्मान किया गया।इसके बाद बेल्हारी स्थित जय जवान जय किसान चौक में भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। जानकारी के अनुसार, सूबेदार इंदल आठे 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं और उन्होंने 24 वर्ष 6 माह 6 दिन तक भारतीय सेना में निस्वार्थ सेवा दी।
गृह ग्राम बटरेल पहुंचने पर बोड़रा बैगा चौक और शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बाजार चौक में आतिशबाजी और फटाखों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन का नेतृत्व सरपंच प्रतिनिधि भेष आठे ने किया, जिसमें गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं का विशेष योगदान रहा। पाटन क्षेत्र के पूर्व सैनिक परिषद के पदाधिकारियों सहित जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य अजय साहू,सरपंच एमन आठे,दिनेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,,रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सरपंच संघ, भेदप्रकाश वर्मा,अमित अग्रवाल,,कपूर साहू चंद्रभान साहू, होरीलाल साहू,नरेंद्र साहू,चूरामन साहू,प्रेमलाल साहू,बी एल कौशिक आदि भी सम्मान समारोह शामिल हुए और जवान का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की अपील किया।