सेवा संकल्प अभियान में जामगांव आर मंडल करेगा स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्य , मां वृंदा देवी मंदिर परिसर आगेसरा में कल सुबह जुटेंगे कार्यकर्ता

सेवा संकल्प अभियान में जामगांव आर मंडल करेगा स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्य , मां वृंदा देवी मंदिर परिसर आगेसरा में कल सुबह जुटेंगे कार्यकर्ता

23 सितंबर को सुबह 8 बजे आयोजित होगा मंडल स्तरीय कार्यक्रम, ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार 23 सितंबर को मंडल स्तरीय स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे आंगेसरा स्थित मां वृंदा देवी मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाने के साथ वृक्षारोपण करेंगे। कार्यक्रम को ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान से जोड़ते हुए स्वच्छ पर्यावरण, हरित ग्राम और जनभागीदारी का संदेश देने की तैयारी की गई है।

गौरतलब हैं कि भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जामगांव आर मंडल का यह कार्यक्रम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहेगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन एवं मंडल महामंत्री पुणेंद्र सिन्हा ने मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *