सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में वार्षिक आमसभा ; चना और सरसों की एमएसपी पर खरीदी को लेकर बनी सहमति, रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की भी होगी खरीदी

सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में वार्षिक आमसभा ; चना और सरसों की एमएसपी पर खरीदी को लेकर बनी सहमति, रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की भी होगी खरीदी

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति जामगांव आर की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। आमसभा में समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति प्रभारी एवं सहायक समिति प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप ने आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा।.आमसभा के मुख्य अतिथि प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर रहे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, महाविद्यालय जामगांव आर के अध्यक्ष नरेश केला, वरिष्ठ भाजपा नेता मैंघनाथ सागरवंशी, पूर्व सरपंच के.एल. साहू, मुकुंद चंद्राकर, चंद्रिका चंद्राकर, प्रमेश साहू कृषि विस्तार अधिकारी, महेंद्र मढ़रिया शाखा प्रबंधक, सुभाष वर्मा पर्यवेक्षक, सहायक समिति प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एमएसपी पर चना-सरसों खरीदी का प्रस्ताव

आमसभा में किसानों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी रबी सीजन में सेवा सहकारी समिति जामगांव आर के माध्यम से चना, गेहूं, सरसों सहित अन्य रबी फसलों की खरीदी की व्यवस्था किए जाने पर चर्चा हुई। विशेष रूप से चना एवं सरसों की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अनुसार किए जाने के प्रस्ताव पर जोर दिया गया।.समिति के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के लिए दूर के खरीदी केंद्रों पर निर्भरता कम होने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई। आमसभा में किसानों ने भी रबी फसलों की खरीदी व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बिसहत चंद्राकर, लोकेश साहू, चतुर साहू, नेहरू चंद्राकर, रोमलाल चंद्राकर, राजेंद्र मारकंडे, रमेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। इसके अलावा रमेश कुमार साहू, टोमेश साहू, कुलेश्वर यादव, खुशहाल साहू, शिवा राव बाग, तामेश्वर जोशी सहित समिति के कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सहायक समिति प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप ने सभी अतिथियों, किसानों एवं समिति कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *