जामगांव आर को मिलेगा नया विश्रामगृह- भनसुली में नवनिर्मित लोनिवि रेस्टहाउस का 7 अक्टूबर को सांसद विजय बघेल करेंगे लोकार्पण…

जामगांव आर को मिलेगा नया विश्रामगृह- भनसुली में नवनिर्मित लोनिवि रेस्टहाउस का 7 अक्टूबर को सांसद विजय बघेल करेंगे लोकार्पण…

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा जामगांव आर-भनसुली में नवनिर्मित नवीन विश्राम गृह का लोकार्पण 7 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे संपन्न होगा। यह सर्वसुविधायुक्त विश्रामगृह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों के उपयोग हेतु तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय विजय बघेल विश्रामगृह का उद्घाटन करेंगे,उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कल्पना नारद साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) करेंगी, आयोजन में नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), रामकुमार चंद्राकर (जनपद सदस्य), खेमलाल देशलहरे (सभापति जनपद पाटन), सुरेंद्र कौशिक (अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग), जितेंद्र वर्मा (मंत्री प्रदेश भाजपा), दिलीप साहू (जिला महामंत्री), हर्षा चंद्राकर (जिला उपाध्यक्ष), शैलेंद्री मंडावी (जिला मंत्री), कमलेश साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि), लालेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष मंडल जामगांव आर), पुणेंद्र सिंहा व निर्मल जैन (महामंत्री भाजपा मंडल जामगांव आर),नरेश केला अध्यक्ष शासकीय कालेज जामगांव आर,भगवान सिंह चंद्राकर, जीवधन ठाकुर सरपंच भनसुली तथा दीपक साहू (बूथ अध्यक्ष भाजपा भनसुली आर) बतौर विशेष अतिथि पस्थित रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि इस आयोजन को लेकर स्थानीय जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। विश्रामगृह का लोकार्पण क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *