बेल्हारी में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन आज — सांसद विजय बघेल होंगे शामिल…

बेल्हारी में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन आज — सांसद विजय बघेल होंगे शामिल…

जामगांव आर । दक्षिण पाटनन के ग्राम पंचायत बेल्हारी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत प्रांगण बेल्हारी में होगा। यह आयोजन पंचायत क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। अध्यक्षता — कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग करेंगी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग),
कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),
कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),
खेमलाल देशलहरे (सभापति जनपद पाटन) उपस्थित रहेंगे, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र कौशिक (अध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग), जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़) सहित कमलेश साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर),लालेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर),शैलेन्द्री मंडावी (जिला मंत्री भाजपा दुर्ग), नारद साहू (अध्यक्ष भाजयुमो जामगांव-आर मंडल), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि, पाटन), हर्षा चंद्राकर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्ग),
टेसराम साहू (अध्यक्ष परि. साहू समाज बैल्हारी),रूपसिंह सिन्हा (प्राधिकरण अध्यक्ष सेवा समिति बैल्हारी),नेतराम निषाद(प्रदेश कोषाध्यक्ष मछुवारा प्रकोष्ठ),रामसिंह बंसोड़ (बूथ अध्यक्ष) मौजूद रहेंगे।

■ इन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन होगा-

ग्राम सरपंच अमित अग्रवाल ,उपसरपंच मनीष चंद्राकर एवं सचिव कामता पटेल ने बताया कि इस दौरान यहां शासन के विभिन्न मदों से निर्मित/स्वीकृत नवनिर्मित शीतला मंदिर ज्योति कक्ष निर्माण,वार्ड क्रमांक 02 में गली सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य,वार्ड 7 शक्ति मंदिर में शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं रामायण मंच में डोम शेड निर्माण(12 लाख रु),अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य(6लाख रु ),सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,परिक्षेत्रीय साहू भवन में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पक्की नाली निर्माण(संतोष यादव घर से साहू भवन तक) का शिलान्यास होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *