
जामगांव आर। ग्राम करेला में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर अष्टमी हवन एवं कन्या पूजन के पश्चात जन जागरण युवा संगठन और दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण किया गया तथा साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता की भावना देखने को मिली। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस सामूहिक भंडारे ने आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष धनु राम कंवर सहित लक्ष्मी नारायण कुमार, तामेश्वर कंवर, अजीत देशमुख, विनय बंछोर, परशादी, सुदामा, जितेंद्र कंवर, किशन यादव, छन्नू यादव, जैनेंद्र बंछोर, सोनू, योगेंद्र, मोहनिश, अशोक बंछोर, गिरजा शंकर वर्मा, राजेंद्र वर्मा, टॉप सिंह वर्मा, जैनेंद्र वर्मा, कमल वर्मा, आमिर कंवर, बसंतीन निर्मलकर, कुमारी रितु, लक्ष्मी, बिंदाकंवर, शांत वर्मा, पूजा वर्मा, पूनम वर्मा, हिना वर्मा, तिलक वर्मा, चंद्रहास, पप्पू वर्मा, तिलक वर्मा चंद्रहास पप्पू वर्मा ऋतिक,एवं रिंकू कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।