“दक्षिण पाटन में उमड़ा जनसैलाब — भाजपा जामगांव आर मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू बोले – ‘राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा धर्म'”

जामगांव आर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा बुधवार को दक्षिण पाटन क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली की शुरुआत बटरेल से भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, भाजयुमो नेता नारद साहू और रैली संयोजक श्रीकांत चंद्राकर ने किया। रैली गातापार, बेल्हारी, टेमरी, सुरपा, निपानी, रानीतराई, कौही, असोगा, करेला और भरर होते हुए जामगांव आर पहुंची। बेल्हारी के शिवाजी चौक और जय जवान जय किसान चौक पर लोगों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बेल्हारी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा –तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा धर्म है और देश की आजादी हमें बलिदानों की विरासत से मिली है। हमें तिरंगे के सम्मान और देश की एकता के लिए सदैव सजग रहना होगा। हम सबके लिए राष्ट्र प्रथम का भाव होना चाहिए । सभा का संचालन उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने किया । इस अवसर पर मण्डल महामंत्री निर्मल जैन,भाजपा नेता भगवान सिंह चंद्राकर, नरेश केला,जनपद सदस्य रवि सिन्हा, लुभम बंछोर, रूप सिन्हा, महेश साहू, पुरणेंद्र सिन्हा, रामसिंह बंसोड़, अभिषेक सेन, कौशल गंजीर, अभय ठाकुर,चेतन साहू,हलधर महमल्ला, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *