आज शाम पाटन में गूंजेगा तिरंगे का जयघोष — ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित रैली का आयोजन

पाटन । भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन आज शनिवार शाम 4 बजे पाटन में किया जाएगा। यह रैली सर्व समाज एवं भारत माता के सपूतों द्वारा आयोजित की जा रही है और जनपद पंचायत कार्यालय के सामने से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी। यह जानकारी भाजपा पाटन मंडल की मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले तथा भाजपा पाटन मंडल के महामंत्री अखिलेश मिश्रा और हरिशंकर साहू ने संयुक्त रूप से दी।

रैली का उद्देश्य वीर जवानों के सम्मान में जनभावनाओं को अभिव्यक्त करना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार रैली में सर्व समाज के लोग, युवावर्ग, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। देशभक्ति नारों और तिरंगों से सजे इस आयोजन से नगर में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *