शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में जयप्रकाश चंद्राकर बने विधायक प्रतिनिधि, पाटन विधायक भूपेश बघेल ने सौंपी जिम्मेदारी

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर भरर में पाटन विधायक भूपेश बघेल ने जामगांव आर निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश चंद्राकर को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर जयप्रकाश चंद्राकर को शुभकामनाएं दीं है । नियुक्ति पर कांग्रेस नेता जयप्रकाश चंद्राकर ने कहा— “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। विधायक भूपेश बघेल जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *