“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घुघवा (क) में होगा ग्रामीण दंगल – छत्तीसगढ़ के 36 पारंपरिक खेलों का अद्वितीय संगम”

पाटन । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर घुघवा (क) में 16 अगस्त को महावीर यूथ क्लब एवं समस्त ग्रामवासी “हमर गाँव, हमर धाम” के उद्देश्य के साथ ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता “ग्रामीण दंगल” का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं।

जनपद पंचायत सभापति एवं संयोजक प्रणव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की गौरवमयी खेल परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए 36 पारंपरिक खेलों का रोमांचक मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि इस दंगल का उद्देश्य संस्कृति और परंपरा का संरक्षण करना, ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारी सूरज कुमार, नमन साहू, धनेश्वर यादव और सचिन यादव ने बताया कि सुबह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महाप्रसादी के बाद अतिथियों द्वारा ग्रामीण दंगल का शुभारंभ होगा। विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण दही हांडी प्रतियोगिता रहेगी।

इन खेलों में होगा मुकाबला:
दौड़, मेढक दौड़, आलू दौड़, चम्मच दौड़, गेड़ी दौड़, मकड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, ऊँची कूद, स्लो साइकिल रेस, रस्सा खींच, रस्सा चढ़ना, पिठ्ठल, संखली गिल्ली, भौरा, स्केटिंग, क्विज, तात्कालिक भाषण, खो-नारियल फेंक, बिंदी लगाओ, मटका फोड़, दिया दौड़, बिल्लस, बांटी, रस्सी दौड़, खो-खो, कबड्डी जनउला, तिरीपासा, अटकन मटकन, चुड़ी लुकउला, सुई-धागा दौड़, नमक खेल और कई अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *