न्यायमूर्ति भूषण गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को संभालेंगे पदभार

YC न्यूज़ डेस्क। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना में उन्हें भारत के 52वें CJI के रूप में नियुक्त किए जाने की पुष्टि की गई। जस्टिस गवई 14 मई 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, जिनका कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है, ने 16 अप्रैल को तय प्रक्रिया के तहत जस्टिस गवई के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

जस्टिस गवई, जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले दूसरे CJI होंगे। जस्टिस बालकृष्णन 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। शीर्ष न्यायालय में वरिष्ठता क्रम में जस्टिस गवई दूसरे स्थान पर हैं और उनका कार्यकाल छह महीने का रहेगा, जो 23 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *