जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू का जन्मदिन व मिलन समारोह 20 सितंबर को टेमरी में…

जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू का जन्मदिन व मिलन समारोह 20 सितंबर को टेमरी में…

जामगांव आर। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 12 से निर्वाचित सदस्य एवं जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू का जन्मदिन आगामी 20 सितंबर 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर टेमरी में जन्मदिन एवं मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है। समारोह के अंतर्गत दोपहर 12 बजे मां बृंदा देवी मंदिर आगेसरा में पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटरेल में फल वितरण तथा धमना स्कूल में 1:50 बजे नेवता भोज का आयोजन होगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मुख्य कार्यक्रम टेमरी में जन्मदिन एवं मिलन समारोह के रूप में संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, परिजन और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को विशेष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था रंग सागर अरमरीकला (पाटन) की टीम द्वारा लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *