खम्हरिया डबल मर्डर कांड का खुलासा : प्रेम प्रसंग में हत्या, दो युवक गिरफ्तार, गांव में फैली सनसनी…

पाटन। पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हारिया में हुए डबल मर्डर कांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में गांव के ही दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी युवकों को आज पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन का निरीक्षण कराया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिससे गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।

गिरफ्तार युवकों में एक युवक गांव की देशी शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता था जबकि दूसरा युवक किराना दुकान चलाता था। पुलिस अब पूरे मामले का खुलासा आज कर सकती है। गांव में घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *