पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान रविवार को कबीर कुटी, अरसनारा में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मतगणना उपरांत घोषित परिणाम में किशन हिरवानी ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर संघ के नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन जीता।।उनके नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू एवं ललिता साहू, वहीं संगठन सचिव पद पर अर्जुन साहू एवं दामिनी साहू विजयी घोषित हुए।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उल्लास का माहौल बन गया और पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष किशन हिरवानी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—हमारा उद्देश्य समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना को सशक्त बनाते हुए संगठन को नई दिशा देना है।उन्होंने सभी समाजजनों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि मिल-जुलकर ही समाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती संभव है।