जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम रीवागहन (बटरेल) में मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी द्वारा आयोजित ‘शरदोत्सव मानस संगोष्ठी एवं वाल्मीकि सम्मान समारोह’ सोमवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।।कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच देवकी साहू, तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू, समाजसेवी दुजराम साहू, नरेन्द्र कुमार यादव एवं पुराणिक साहू के हाथों दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मौके पर तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू ने कहा कि —मानस शक्ति केंद्र का यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संवर्धन का माध्यम है। समारोह की शुरुआत जनक नंदिनी महिला मानस मंडली और तुलसी के राम मानस परिवार द्वारा मंगलाचरण और मानस वंदना से हुई।।कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता राजेश, लेखनी वर्मा, पिलेश्वर देशमुख, राजेन्द्र देशमुख एवं पं. उमाशंकर शुक्ला ने रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, धर्म और आदर्श जीवन के संदेश दिए। भजन गायक भगवती साहू, उमा सिन्हा, लीना मानिकपुरी, योगेश निर्मलकर, शकुंतला चक्रधारी एवं डॉ. हीरालाल साहू की सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भावविभोर हो उठा।
■ वाल्मीकि सम्मान से विभूषित विभूतियाँ:–
कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूतियों को ‘वाल्मीकि अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में — मनीष चंद्राकर (संयोजक, मानस आयोजन समिति बेल्हारी), गायत्री महिला मानस मंडली (अरमरी खुर्द), सरजुराम साहू (शिक्षक), द्वारिका प्रसाद साहू (रीवागहन), मेहतरु राम निषाद (किकिरमेटा) शामिल रहे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चंद्राकर ने कहा यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणापुंज है, जो मुझे रामकाज और समाज सेवा में और अधिक सक्रिय रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
◆ मानस संघ के प्रयासों से क्षेत्र में सनातन संस्कृति का संदेश फैल रहा-नारद साहू
समापन समारोह में जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद साहू उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि मानस शक्ति केंद्र के सतत आयोजन से क्षेत्र में अध्यात्म और संस्कृ6ति का सनातन संदेश फैल रहा है, मैं सभी को साधुवाद देता हूँ। जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहत्तर राम वर्मा ने कहा कि जिले और खासकर पाटन क्षेत्र में संघ की सक्रियता देखते बनती है । कार्यक्रम में जनपद सदस्य अजयराम कुमार साहू,ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष रूपेंद्र साहू सहित स्थानीय वरिष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित रहे । मानस शक्ति केन्द्र अध्यक्ष भेलकुमार चंद्राकर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मंडलियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानस के प्रति श्रद्धा,भक्ति और समाज सेवा का प्रतीक है सभी की सहभागिता ने इसे सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम रिगरी,ओमप्रकाश वारधे,उमाशंकर शुक्ला,मुरली साहू ने किया । इस अवसर पर भूपत दावना,नेवेन्द्र प्रजापति,टेसराम साहूयोगेश निर्मलकर,शकुंतला चक्रधारी,धनेश्वर साहू,येमन पाटनकर, विष्णु साहू,पुष्पा साहू,कंचन कौशिक,जानकी साहू, दिलीप साहू, गुलाब साहू,संजू सही,द्वारिका साहू,कमलकिशोर चंद्राकर, तुकाराम निषाद,गयाराम साहू, दीनदयाल साहू सहित ग्राम विकास समिति रीवागहन के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही ।