पाटन । साहू समाज के सामुदायिक भवन, पहंदा (अ) में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपनी सांसद निधि से ₹8 लाख की राशि किचन शेड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए स्वीकृत किया है । रविवार को भवन परिसर में विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। सांसद विजय बघेल के दिल्ली प्रवास के कारण उनके अनुज संजय बघेल इस अवसर पर विशेष प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर मुख्य अतिथि रहे,भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, लोकमणि चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, तोरण साहू, राजेश वर्मा, मोहन साहू, प्रहलाद साहू, सरपंच इसरावती ठाकुर समेत अनेक समाज प्रमुख और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने सांसद बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग भवन के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।मौके पर संजय बघेल ने कहा कि हमारे सांसद सदैव समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर ने कहा कि समाज की समृद्धि उसकी एकता और संगठन में है सांसद श्री बघेल द्वारा दिया गया यह सहयोग समाज के प्रति उनके स्नेह और सेवा भावना का प्रतीक है।
इस दौरान उपसरपंच द्वारिका वर्मा, पंच परमेश्वर यदु, कृष्णा साहू (नंदू) ने आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में भारत साहू, दौलत साहू, प्रेमलाल, बलदेव, अश्वनी, कुंजलाल, अग्रहिज, रामनाथ, रामबगस, द्दौवा सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।