कुम्हली में तेज गर्जना के बीच गिरी आकाशीय बिजली, युवक हुआ घायल, सिर में चोट आने पर अस्पताल में भर्ती

कुम्हली में तेज गर्जना के बीच गिरी आकाशीय बिजली, युवक हुआ घायल, सिर में चोट आने पर अस्पताल में भर्ती

जामगांव आर । क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राम कुम्हली में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कुम्हली निवासी सुनील यादव (23 वर्ष) नहर के पास मौजूद था। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह दूर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर पर चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सेलूद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *