उमरपोटी की बेटी सांची ने बढ़ाया गांव का मान, नवोदय विद्यालय बोरई में चयनित, गांव में खुशी की लहर, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

उमरपोटी की बेटी सांची ने बढ़ाया गांव का मान, नवोदय विद्यालय बोरई में चयनित, गांव में खुशी की लहर, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

जामगांव आर । शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी की होनहार छात्रा कु. सांची साहू का चयन नवोदय विद्यालय बोरई के लिए होने पर पूरे गांव एवं विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख एवं प्रधानपाठक बुधारू राम निषाद, संकुल समन्वयक टिकेश्वर गजपाल, कक्षा शिक्षक राघवेंद्र कुमार ध्रुव, अतिथि शिक्षिका टिकेश्वरी साहू, शिक्षिका चमेली साहू सहित विद्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सरपंच रेवा राम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष केशराम ठाकुर, उपाध्यक्ष गणेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रेमीन साहू, विधायक प्रतिनिधि पीलूराम साहू, मदन ठाकुर, रितेंद्र साहू, सोहद्रा ठाकुर, गुलशन साहू, रुद्राणी साहू, गजेंद्र साहू सहित ग्रामवासी एवं पालकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा कु. सांची साहू का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता छात्रा की मेहनत, लगन और शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण अध्यापन का परिणाम है। कु. सांची साहू ने अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी का नाम रोशन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *