
जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय जामगाँव (R) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालकों एवं प्राचार्य श्रीमती कविता साहू द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्राचार्य कविता साहू ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में SMDC सदस्य शैलेन्द्री मंडावी, नंदनी साहू, पालकगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डी.के. साहू ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी अनामिका साहू ने किया।
घोषित परिणामों में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पहली में 15, दूसरी में 7, तीसरी में 3 तथा चौथी में 2 विद्यार्थियों ने A+ ग्रेड प्राप्त किया।
पूर्व माध्यमिक हिन्दी माध्यम में कक्षा छठवीं में 2 तथा सातवीं में 1 विद्यार्थी ने A ग्रेड हासिल किया। वहीं अंग्रेजी माध्यम में कक्षा छठवीं के 7 और सातवीं के 1 विद्यार्थी ने A ग्रेड में स्थान बनाया। उच्च कक्षाओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कक्षा नवमी में कु. अमीषा निषाद ने 90.42% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. विनीता साहू (85.33%) द्वितीय और कान्हा (83.16%) तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा ग्यारहवीं में वाणिज्य संकाय की कु. विभा ने 86.16% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में कु. भुनेश्वरी (82.60%) द्वितीय एवं कु. हिमांशी (81.20%) तृतीय स्थान पर रहीं।