
जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा और कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। कक्षा 10वीं में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कुल 101 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अंग्रेजी माध्यम में चितरंजन साहू ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हिंदी माध्यम में टिकेंद्र कुमार ने 85% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में कुल 62 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें गणित विषय के रमांशु साहू ने 93.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर बने। हिंदी माध्यम में कुमारी हेमा देवांगन ने 90.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें अंग्रेजी माध्यम से कुमारी नेहा साहू ने 88.8% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं हिंदी माध्यम से कुमारी झरना ने 76.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्राचार्य कविता साहू ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, ग्राम सरपंच रूपेंद्र शुक्ला सहित सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।