ग्राम पंचायत अकतई में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

ग्राम पंचायत अकतई में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

जामगांव (आर)। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकतई में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, वरिष्ठजनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, समाज सुधार, जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और जनकल्याण के संकल्प भी लिए गए।

कार्यक्रम में सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, उपसरपंच दीपा मार्कण्डेय, सचिव कामता पटेल, झनकार नागवंशी, पंच देवेंद्र साहू, पीतांबर मार्कण्डेय, बुधियारिन बाई, यमुना बाई, जीधन साहू, मनोज कुमार ठाकुर, किशोर चंद्राकर, विष्णु साहू, अलख राम, नरोत्तम निषाद, रोजगार सहायक दिनेश कुमार चंद्राकर, योगेश कुमार ठाकुर, सुनील बमबोडे सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में जागरूकता एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *