LPG ब्रेकिंग – अब 35 दिन बाद ही होगी सिलेंडर बुकिंग, उज्ज्वला वालों के लिए भी बदले नियम, जानें क्या क्या बदला…

YC न्यूज़ डेस्क । घरेलू रसोई गैस उपयोग करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे अब गैस मिलने में पहले से अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। नई व्यवस्था के तहत अब अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग का अंतराल तय कर दिया गया है। सबसे बड़ा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ा है, जिनके पास डबल सिलेंडर कनेक्शन है—उन्हें अब दूसरा सिलेंडर बुक कराने के लिए कम से कम 35 दिन का इंतजार करना होगा।
उज्ज्वला और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलो सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बाद ही संभव होगी।
सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह समय सीमा 25 दिन तय की गई है।
छोटे और कंपोजिट सिलेंडर पर भी बदलाव
5 किलो “छोटू” सिलेंडर:
शहरी क्षेत्रों में 9 दिन
ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिन
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर:
शहरी क्षेत्रों में 18 दिन
ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन
सख्त हुई व्यवस्था
तेल कंपनियों ने जमाखोरी और कृत्रिम किल्लत पर रोक लगाने के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम में बदलाव किया है। अब तय समय से पहले गैस बुकिंग करने पर सिस्टम अपने आप उसे ब्लॉक कर देगा।
क्या पड़ेगा असर?
नई व्यवस्था से जहां गैस वितरण में पारदर्शिता आने की उम्मीद है, वहीं आम उपभोक्ताओं को गैस मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह बदलाव परेशानी बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *