जामगांव एम में चन्द्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाकुंभ,सामाजिक भवन के लिए लाखों की घोषणा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान! उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले -कुर्मी समाज का गौरवशाली इतिहास देश को दिशा देता है

पाटन। चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का 56वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को ग्राम जामगांव (एम) में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने अपने संबोधन में चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्ल्भ भाई पटेल जैसे महान पुरोधाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे अधिवेशन सामाजिक मजबूती के लिए बेहद आवश्यक हैं।
उन्होंने महिलाओं की बड़ी भागीदारी की सराहना करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने में जवानों के योगदान की भी सराहना की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने समाज के उन्नत कृषक श्रीमती पूजा चंद्राकर, व्यवसायी विनोद चंद्राकर और कलाकार पप्पू चंद्राकर को मंच पर सम्मानित किया। साथ ही जामगांव (एम) में सामाजिक भवन हेतु डोम शेड व मंच निर्माण तथा ग्राम तर्रा में भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की। उपक्षेत्र अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ने सावनी व साकरा में सामाजिक भवन की माग रखी।जिसे उपमुखयमंत्री ने पूरा किया

विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में शिक्षा और संगठन को समाज के विकास का आधार बताते हुए माताओं-बहनों से आगे आने का आह्वान किया। समारोह में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दुर्ग राज के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर ने समाज के कार्य व उपलब्धियों की जानकारी दी।साथ ही कहा की समाज में पद बड़ा होता है।कोई छोटा बड़ा नहीं होता। कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर, चंद्रिका चंद्राकर,दुर्ग राज के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर,पूर्व अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, केके राजू चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, नीलम चंद्राकर,लवकुश चंद्राकर, प्रकाश चद्राकार इंद्राणी चंद्रवसी,दिनेश चंद्रवसी, उपकार चंद्राकर, राजेश चंद्राकर,ओमप्रकाश चंद्राकर,घनश्याम चंद्राकर, होरी लाल चंद्राकार ,कमलेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक परिजन शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *