भक्ति और आस्था का महासंगम : श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल गया बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

YC न्यूज़ डेस्क ! विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को आज सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए विधिविधान के साथ खोल दिया गया । कपाट खुलने से पहले ही देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु केदारघाटी पहुंचने गए हैं ।कपाट खुलते ही मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तों की चहल-पहल से जीवंत हो उठा है। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए इस बार मंदिर को 108 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प सेवा समितियों ने मंदिर को अद्भुत दिव्यता प्रदान की है। इसके पहले 1 मई को बाबा केदार की उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। साफ-सफाई, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण भक्तिमय और शांतिपूर्ण है। स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी खासा उत्साह है। आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *