अंबेडकर जयंती पर महेंद्र सिन्हा सम्मानित: राज्य स्तरीय ‘शिक्षा अलंकरण सम्मान’ से नवाजे गए ! दलित साहित्य अकादमी के आयोजन में शिक्षा और सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान

दुर्ग। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा धमतरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विविध सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर सहयोगी मित्र मंडल दुर्ग के सीईओ महेंद्र सिन्हा को राज्य स्तरीय ‘शिक्षा अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही, जहां बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि महेंद्र सिन्हा जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो पिछले तीन दशकों से समाज निर्माण, युवा गतिविधियों और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्तमान में सहयोगी रेडियो दुर्ग के माध्यम से सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही युवा चैनल न्यूज़ ग्रुप में सह-संपादक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *