जामगांव आर के चौपाल में ग्रामसभा के मध्य मनी अंबेडकर जयंती ,सरपंच रूपेंद्र बोले—‘बाबा साहब के विचारों से बनेगा समरस समाज’

जामगांव आर। ग्राम पंचायत जामगांव आर में मंगलवार को बाजार चौक स्थित ग्राम के चौपाल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान रचयिता बाबा साहब का योगदान सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का मार्ग दिखाया है। उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में सुनील चंद्राकर, कन्हैयालाल साहू, सुनीता साहू, राहुल साहू, अंगेश्वर साहू, नेहरू चंद्राकर, कोमल साहू, रघुवर सेन, अमृत चंद्राकर, टीकू, भीखज, खेमलाल साहू, विष्णु विश्वकर्मा, रोहित साहू, पोषण निर्मलकर, जगत यादव, ऋषभ चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, तीरथ चंद्राकर, रेखा ठाकुर, लता चंद्राकर, आशा यादव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *