पाटन । भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के तत्वावधान में पाटन विधानसभा स्तरीय SIR प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 20 दिसंबर 2025, शनिवार को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है।इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पाटन विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, BLA-1, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक-सहसंयोजक, निवृतमान मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं संयोजक, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी, पार्षद, सरपंच, बूथ अध्यक्ष तथा BLO-2 की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित है। कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन (प्रशिक्षण कार्यशाला) आयोजित होगी। दोपहर 02:00 बजे के पश्चात भोजन की व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन के लिए जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा तथा पाटन विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।